Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होशियारपुर में मासूम हरवीर हत्या के बाद प्रशासन और पंचायत में टकराव

होशियारपुर | न्यू दीप नगर में 5 वर्षीय हरवीर की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। स्थानीय लोग और पंचायतें प्रवासियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग कर रही हैं। इस घटना ने गांवों में भी आक्रोश पैदा कर दिया है और कई पंचायतों ने इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करना शुरू कर दिया है।

नजदीकी गांव बजवाड़ा कलां की पंचायत ने निर्णय लिया है कि गांव में प्रवासियों को मकान या प्लॉट नहीं दिया जाएगा। साथ ही, प्रवासियों के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी दस्तावेज़ नहीं बनवाए जाएंगे। पंचायत ने चेतावनी दी है कि कोई भी ग्रामीण यदि प्रवासियों को किराए पर देता है या प्लॉट बेचता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले की पृष्ठभूमि में न्यू दीप नगर निवासी 5 वर्षीय हरवीर का अपहरण और हत्या शामिल है। उसका शव रहीमपुर श्मशान घाट के पास मिला। गुरुवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी नानके यादव को अदालत में पेश किया और दो दिन का रिमांड लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

इस दौरान कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सिविल अस्पताल में मौजूद रहे और आरोपी को सख्त से सख्त सजा, विशेषकर फांसी, देने की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.