Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

25 सितंबर से महिलाओं को मिलेगा हर महीने ₹2,100 लाभ

हरियाणा  | हरियाणा सरकार 25 सितंबर से ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू कर रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹2,100 की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी। यह योजना भाजपा के चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा थी और अब इसे पहले चरण में लागू किया जा रहा है।

पात्रता

इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख या उससे कम है। इसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज और शर्तें पूरी करनी होंगी।

जरूरी दस्तावेज़

  1. परिवार पहचान पत्र (PPP)
    • परिवार की पूरी जानकारी और वार्षिक आय दर्ज होती है।
    • लाभ केवल 1 लाख या उससे कम आय वाले परिवारों को मिलेगा।
    • इसे CSC सेंटर, PPP ऑपरेटर या सरल केंद्र पर बनवाया जा सकता है।
  2. आय प्रमाण पत्र
    • पारिवारिक आय ₹1 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
    • केवल वर्तमान वित्त वर्ष का प्रमाण पत्र मान्य होगा।
    • इसे सरल पोर्टल पर PPN (परिवार पहचान नंबर) के माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है।
  3. आधार कार्ड
    • DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभ सीधे बैंक खाते में आएगा।
    • e-KYC के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।
    • आधार पर हरियाणा का पता होना जरूरी है।
  4. निवास प्रमाण पत्र
    • महिला या उसके पति को कम से कम 15 साल से हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
  5. अन्य दस्तावेज़:
    • वोटर आईडी कार्ड
    • मैरिज सर्टिफिकेट
    • हरियाणा से 10वीं पास की मार्कशीट
    • बैंक पासबुक (खाता संख्या, IFSC कोड, शाखा का नाम और पता, खाता धारक का नाम)
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • आधार लिंक मोबाइल नंबर (OTP के लिए जरूरी)

आवेदन कैसे करें

सरकार जल्द ही मोबाइल ऐप और वेबसाइट लॉन्च करेगी। इसके माध्यम से महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, पात्र महिलाओं को सूचित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण सलाह

अगर आपके पास जरूरी दस्तावेज़ नहीं हैं, तो अभी उन्हें तैयार कर लें, क्योंकि दस्तावेजों की कमी के कारण आप योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.