14 September, 2025
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से पहला एलिमिनेशन हो गया है। शो से बाहर होने वाली प्रतियोगी नूरिन शा बनी हैं। नामांकन की दौड़ में उनके साथ आकृति, संगीता और आरुष भी शामिल थे, लेकिन दर्शकों की वोटिंग से आरुष सुरक्षित हो गए। बाकी प्रतियोगियों के भविष्य का फैसला रूलर्स ने किया और सभी ने मिलकर नूरिन को बाहर करने का निर्णय लिया।
शो छोड़ने से पहले नूरिन ने साथी प्रतियोगी धनश्री वर्मा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, “धनश्री, मुझे लगता है कि तुम इस गेम में सिर्फ विक्टिम कार्ड खेल रही हो। मैंने पहले भी इसके बारे में सुना था और अब आकर यह बात सही लग रही है।”नूरिन की इस टिप्पणी पर बाकी प्रतिभागियों ने उन्हें गरिमा के साथ शो छोड़ने की सलाह दी। वहीं, धनश्री वर्मा ने इस बयान पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शो का सेटअप दो हिस्सों में बंटा है—वर्कर्स और रूलर्स। वर्कर्स के तौर पर अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगाट, अनाया बांगर, आरुष भोला और आकृति नेगी गेम खेल रहे हैं। वहीं रूलर्स की पोज़िशन पर कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, बाली, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल और पवन सिंह मज़े ले रहे हैं।इस शो को बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं, जो अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। ‘राइज एंड फॉल’ अमेजन एमएक्स प्लेयर पर हर दिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होता है और रात 10:30 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता है।