Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खेल महाकुंभ-2025 में शामिल हुआ कराटे, पलवल में हुए जिला स्तरीय ट्रायल

Palwal, 15 September

हरियाणा सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार खेल महाकुंभ-2025 में कराटे खेल को शामिल किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तर पर लड़के व लड़कियों के लिए ट्रायल आयोजित किए गए।

जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कराटे खेल की सीनियर श्रेणी में खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। लड़कों की श्रेणी में कुमटे व्यक्तिगत 60, 67, 75, 84 और +84 किलोग्राम भार वर्ग तथा टीम कुमटे (5+3) इवेंट शामिल हैं। वहीं लड़कियों की श्रेणी में कुमटे व्यक्तिगत 50, 55, 61, 68 और +68 किलोग्राम भार वर्ग के साथ टीम कुमटे (3+2) इवेंट रखा गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 में कराटे खेल के लिए प्रत्येक जिला से लगभग 19 लड़के और 16 लड़कियां भाग लेंगी।कराटे कोच इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने पहली बार कराटे को खेल महाकुंभ में शामिल किया है। इस निर्णय से प्रदेशभर के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है और सभी खेल मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त करते हैं।

कराटे खिलाड़ी रेखा शर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने से स्टेट स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। वहीं खिलाड़ियों व्यख्या और यशपाल ने भी सरकार के इस फैसले पर प्रसन्नता जताई और कहा कि इससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...

कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर का निशाना, कहा- जनता की नहीं, सत्ता सुख की चिंता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को आम लोगों के सुख-दुख से कोई सरोकार...

मुख्यमंत्री को नही कार्यकर्ताओ की कद्र,मिलने से भाग जाते है ,2027 में नही मिलेंगे कार्यकर्ता- हर्ष महाजन

Summer express/शिमला, संजू -: नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी सरकार और मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपो पर सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है और मुख्यमंत्री पर कार्यकर्ताओं की कद्र न करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब स्थिति की झाड़ियां अलग नहीं शुरू हो जाएगी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.