अंबाला | पंजाबी गायक और अभिनेता परमीश वर्मा की शूटिंग दौरान घायल होने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबाला में फिल्म “शेरा” की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन के दौरान उनकी कार के शीशे पर नकली गोली लगी, जिससे शीशा टूट गया और कांच का टुकड़ा उनके चेहरे पर लग गया।
हादसे के तुरंत बाद परमीश वर्मा को निजी अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज किया गया। बाद में वे चंडीगढ़ वापस लौट आए। फिलहाल इस हादसे के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।
परमीश वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से यह पुष्टि की कि यह हादसा फिल्म के सेट पर हुआ और उन्होंने फैंस को बताया कि “प्रभु की कृपा से मैं सुरक्षित और ठीक हूं।” फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।