Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट रहा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली | देशभर में भारी तबाही मचाने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब वापस लौट रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ने उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू कर दी है। हालांकि, कई राज्यों में बरसात का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार और उत्तर प्रदेश में बरसात का कहर

बिहार: पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 3-4 दिनों तक पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा सारण, सिवान, बेगूसराय, किशनगंज, पटना और गया जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश: यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इनमें मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, बलिया और अंबेडकर नगर शामिल हैं। उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलर्ट

मध्य प्रदेश: IMD ने खरगोन, बड़वानी, अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 24 से अधिक जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है।

उत्तराखंड: देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून में हाल ही में बादल फटने की घटना हुई थी, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट पर है।

दिल्ली और राजस्थान

दिल्ली: राजधानी में आज मौसम सुहावना रहेगा।
राजस्थान: 15 सितंबर से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.