जुलाना | जुलाना के वार्ड नंबर 13 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान का शव नाले के पास पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल जींद भेजा।
जांच में मृतक की पहचान वार्ड 13 निवासी किसान जगदीश के रूप में हुई। उनके मुंह पर चोट का निशान भी पाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक के भतीजे संदीप ने बताया कि ताऊ जी खेत से लौट रहे थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जगदीश तीन-चार एकड़ जमीन के मालिक थे और पूरे परिवार का गुजारा उन्हीं पर निर्भर था।
जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक ही सामने आया है।