Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस का हमला: तिरपाल की गिनती में उलझे अनुराग ठाकुर, जनता का दर्द भूल रही भाजपा

Hamirpur, Arvind


पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस के निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि अनुराग ठाकुर जनता की समस्याओं से जूझने की बजाय तिरपाल गिनने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि अगर वास्तव में जनता का दर्द समझना है तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से सीखना चाहिए, जो आपदा की घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और जिनके कच्चे मकान ढह गए हैं उन्हें 7 लाख रुपये देकर पक्का घर बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं।

सुमन भारती ने प्रधानमंत्री की ओर से आपदा सहायता को लेकर किए गए ऐलान पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 15 हज़ार करोड़ का नुकसान हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार ने केवल 1500 करोड़ (यानी 10 फ़ीसदी) देने की घोषणा की है। इसके बावजूद भाजपा नेता इसे बड़ी उपलब्धि बताने में लगे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन कार्यक्रमों को लेकर भी भारती ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब गुटबाजी की राजनीति में फंस चुकी है। एक ओर सांसद अनुराग ठाकुर ने हवन यज्ञ किया तो दूसरी ओर राज्यसभा सांसद ने अलग कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा में अब धूमल गुट, नड्डा गुट, जयराम गुट और अन्य खेमे साफ़ नज़र आने लगे हैं।

हमीरपुर के विधायक पर साधा निशाना

हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए भारती ने कहा कि जनता ने उन्हें विधानसभा में अपनी आवाज़ उठाने के लिए चुना था, लेकिन वे मंच का इस्तेमाल परिवारिक मुद्दों को उठाने में कर रहे हैं। जनता से जुड़े मुद्दे विधानसभा तक नहीं पहुंचते और केवल ज्ञापन सौंप कर औपचारिकता पूरी की जाती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.