Facebook-f Youtube X-twitter

सोने-चांदी के भाव नीचे, निवेशक कर रहे मुनाफावसूली

गुरुवार, 18 सितंबर को सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ गई। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी रही। खबर लिखे जाने तक सोने का भाव 1,09,254 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी का भाव 1,25,843 रुपए प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव भी गिरावट के साथ खुले। Comex पर सोना 3,692.50 डॉलर प्रति औंस पर खुला और पिछले क्लोजिंग 3,717.80 डॉलर था। लेख लिखे जाने तक यह 3,697.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। सोने ने दिन में 3,739.90 डॉलर तक सर्वोच्च स्तर छुआ।

चांदी के वायदा भाव 42 डॉलर पर खुले, जबकि पिछले क्लोजिंग 42.15 डॉलर था। लेख लिखे जाने तक यह 41.92 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

सर्राफा बाजार में स्थिति

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1,300 रुपए गिरकर 1,13,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,13,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर रहा।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने बताया कि “बिना किसी स्पष्ट संकेत के हल्की नरम रुख वाली टिप्पणियां भी सर्राफा बाजार में कुछ प्रतिशत की गिरावट ला सकती हैं।”

चांदी ने भी अपनी बढ़त गंवाई और मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की। बुधवार को चांदी 1,670 रुपए घटकर 1,31,200 रुपए प्रति किलो (सभी करों सहित) पर आ गई। इससे पहले, पिछले सत्र में यह 1,32,870 रुपए प्रति किलो तक पहुंच कर नया रिकॉर्ड बना चुकी थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.