18 September, 2025
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान गुरुवार को लद्दाख से लौटकर मुंबई पहुंचे, जहां उनके बदले हुए लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। एयरपोर्ट पर उन्हें क्लीन शेव लुक में देखा गया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
लद्दाख में फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के दौरान सलमान को मूंछों वाले लुक में देखा गया था, लेकिन मुंबई लौटते ही उनके नए अंदाज़ ने फैंस को चौंका दिया। एयरपोर्ट पर सलमान डेनिम जींस, ब्लैक टी-शर्ट, काली जैकेट और टोपी में नजर आए।इस फिल्म में सलमान खान एक सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने फिल्म के सेट से एक बीटीएस फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वह क्लैपरबोर्ड के पीछे झांकते दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी 2020 में भारत-चीन सीमा पर हुई गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है।शूटिंग के दौरान सलमान ने युवा गायक निक जोनस की भी तारीफ की थी और उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि निक अपने गानों के जरिए दर्द को खूबसूरती से व्यक्त करते हैं।मुंबई लौटने के बाद सलमान अब अपनी फिल्म के साथ-साथ ‘बिग बॉस 19’ की मेज़बानी में भी व्यस्त नज़र आएंगे।