मुंबई | कॉमेडी और एक्टिंग के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले रोबो शंकर अब हमारे बीच नहीं रहे। अपनी अनोखी कॉमेडी और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर इस अभिनेता के निधन की खबर सुनते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में सभी शोक में हैं।
स्वास्थ्य और अंतिम समय
कुछ समय से रोबो शंकर की तबीयत खराब थी और उन्हें पीलिया की शिकायत थी। उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 18 सितंबर की रात उन्होंने महज 46 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि निधन से ठीक एक दिन पहले वह सेट पर अचानक बेहोश हो गए थे और यूनिट के सदस्यों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया था। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिवार
रोबो शंकर पीछे अपनी पत्नी प्रियंका और बेटी इंद्रजा शंकर को छोड़ गए हैं। इंद्रजा शंकर पहले ही विजय थलपति की फिल्म ‘बिगिल’ में नजर आ चुकी हैं।