Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार की बड़ी पहल: लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं को सहारा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना के तहत राज्य की 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, उन्हें हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

योजना 25 सितंबर से लागू होगी। पात्र महिलाएं आवेदन कर सकती हैं और 1 नवंबर से भुगतान शुरू हो जाएगा। सरकार इस योजना पर हर साल करीब ₹4,062 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

योजना की मुख्य शर्तें

• लाभार्थी महिला को हर महीने लाडो लक्ष्मी एप पर फेस ऑथेंटिकेशन और लाइवनेस डिटेक्शन करवाना होगा।
• अगर कोई महिला लगातार दो महीने तक राशि नहीं लेती है तो उसका खाता बंद हो जाएगा।
• पंजीकरण के समय लाभार्थी की आईडी जनरेट होते ही उसी महीने से योजना में शामिल माना जाएगा और अगले महीने से भुगतान शुरू होगा।
• बैंक खाता विवरण परिवार पहचान पत्र से जुड़ा होना अनिवार्य हरियाणा में रह रही हैं, वे भी योजना का लाभ ले सकेंगी।

गलत जानकारी देने पर कार्रवाई

• यदि कोई महिला गलत जानकारी देकर लाभ लेती है तो उससे पूरी राशि 12% ब्याज सहित वसूल की जाएगी।
• वसूली न होने पर राशि महिला के पति या बेटे से हरियाणा भूमि राजस्व अधिनियम के तहत भू-राजस्व की बकाया राशि की तरह वसूली जाएगी।
• संपत्ति न होने पर प्रशासन कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है।

आवेदन प्रक्रिया

• महिलाओं को लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप के जरिए ही पंजीकरण, पहचान सत्यापन, शिकायत और निगरानी करनी होगी।
• आवेदन करने के बाद पंजीकरण आईडी मिलेगी और सभी आवेदन नागरिक संसाधन सूचना विभाग को भेजे जाएंगे।
• विभाग 15 दिन में विवरण का सत्यापन कर पात्र महिलाओं की सूची तैयार करेगा।
• इसके बाद लाभार्थी को एसएमएस भेजकर पुष्टि की जाएगी कि वह हर महीने ₹2100 ही लेना चाहती हैं या कम राशि।

अन्य शर्तें

• महिला की नौकरी लगने, परिवार की आय गरीबी रेखा से ऊपर जाने या लाभार्थी की मृत्यु होने पर योजना का लाभ बंद हो जाएगा।
• जो महिलाएं पिछले 15 वर्षों से हरियाणा में रह रही हैं, वे भी योजना का लाभ ले सकेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.