Facebook-f Youtube X-twitter

असली सच सामने आएगा? मैक्रों की पत्नी को लेकर बड़ा खुलासा

फ्रांस  | फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिजिट मैक्रों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अमेरिका की अति-दक्षिणपंथी इन्फ्लुएंसर और राजनीतिक टिप्पणीकार कैंडेस ओवेन्स ने दावा किया कि ब्रिजिट ट्रांसजेंडर हैं।

इन आरोपों के बाद फ्रांस की राजनीति में हलचल मची थी। मैक्रों ने आरोपों को खारिज करते हुए जुलाई 2025 में ओवेन्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। अब राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ब्रिजिट आरोपों को निराधार साबित करने के लिए महिला होने का ठोस सबूत पेश करने का निर्णय ले चुके हैं।

ओवेन्स का दावा और विवाद का इतिहास

इस विवाद की शुरुआत 2021 में फ्रांसीसी ब्लॉगर अमांडाइन रॉय और नाटाशा रे के यूट्यूब वीडियो से हुई थी। उन्होंने दावा किया कि फ्रांस की फर्स्ट लेडी ट्रांसजेंडर हैं। 2024 में दोनों के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में मैक्रों को जीत मिली थी, लेकिन 2025 में अपील के बाद मामला फिर खुल गया।

कैंडेस ओवेन्स, जिनके इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं, ने कहा कि ब्रिजिट का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था और उनका असली नाम जीन-मिशेल ट्रॉग्न्यू था। उन्होंने यह भी कहा कि मैक्रों किशोर अवस्था में ब्रिजिट से मानसिक समर्थन प्राप्त करते थे।

मैक्रों की तरफ से जवाब

मैक्रों ने अब इस विवाद को समाप्त करने और आरोपों को गलत साबित करने के लिए फोटो और वैज्ञानिक सबूत पेश करने की योजना बनाई है। बीबीसी से बातचीत में मैक्रों के वकील टॉम क्लेयर ने बताया कि अदालत में पेश किए जाने वाले सबूतों में व्यक्तिगत और पारिवारिक तस्वीरें शामिल हो सकती हैं।

ब्रिजिट मैक्रों की उम्र 72 साल है और वे तीन बच्चों की मां हैं। उन्होंने अमीन्स शहर के एक हाई स्कूल में पढ़ाते समय इमैनुएल मैक्रों को पढ़ाया था, जिनसे उनका अफेयर शुरू हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.