Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला में गूंजेगी 45वीं आदर्श रामलीला

पंचकूला ।आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब पंचकूला इस वर्ष अपनी 45वीं भव्य रामलीला का आयोजन करने जा रहा है। खास बात यह है कि पहली बार महिला पात्रों का अभिनय महिला कलाकार ही करेंगी। क्लब के निदेशक पवन शर्मा और विजय सक्सेना की देखरेख में सेक्टर-10 स्थित सनातन धर्म मंदिर में पिछले दो महीनों से लगातार रिहर्सल की जा रही है।

रामलीला का शुभारंभ रविवार, 21 सितम्बर से होगा और समापन 2 अक्तूबर दशहरे के दिन श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ किया जाएगा। उद्घाटन दिवस पर ब्रह्मा द्वारा रावण को दी गई शक्तियों का मंचन विशेष आकर्षण रहेगा। क्लब के प्रधान रमेश चड्ढा ने बताया कि रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है और इस बार इनकी ऊँचाई ट्राईसिटी में अब तक की सबसे अधिक होगी। दशहरे के दिन इनका दहन विशेष आतिशबाज़ी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।

महिला कलाकारों के जुड़ने से रामलीला में नया रोमांच देखने को मिलेगा। वहीं बच्चों को श्रीराम के पदचिन्हों से जोड़ने के लिए मंचन के दौरान प्रश्नोत्तरी भी करवाई जाएगी और विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। दर्शकों के लिए विशेष लाइटिंग, मंच सज्जा, भजन और म्यूजिक का इंतज़ाम किया गया है। क्लब ने मंचन को इस प्रकार तैयार किया है कि दर्शकों को अनुभव होगा मानो वे रामलीला टीवी पर देख रहे हों।

दशहरे के दिन होने वाले पुतला दहन से पहले प्रदेश के ख्यातिप्राप्त गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर क्लब की कार्यकारिणी के अध्यक्ष मुंशीराम अरोड़ा, उपाध्यक्ष सुभाष पपनेजा, प्रधान रमेश चड्ढा, महासचिव अमित गोयल, वरिष्ठ उप-प्रधान प्रदीप कंसल एवं ज्ञान सिंह, निदेशक पवन शर्मा और विजय सक्सेना, संयुक्त सचिव निशांत आनंद, प्रबंधक अचिंत आनंद, उप-निर्देशक रॉबिन सक्सेना, कोषाध्यक्ष कृष्ण चौहान, संरक्षक राकेश शर्मा, अशोक वर्मा एवं लीला धारी सचदेव, उप-कोषाध्यक्ष विपिन भाटिया, प्रेस सचिव राजेश मलकानिया, प्रचार सचिव रविश गौतम, सह-प्रचार सचिव संदीप गुप्ता, स्टोर मैनेजर राजीव गांधी, कार्यकारी सदस्य मुनीश कंसल, राजीव बांगा, बॉबी अग्रवाल और विशाल चड्ढा मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.