Facebook-f Youtube X-twitter

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों का दर्द साझा किया डीसी चंबा ने

Chamba, Manjur 

प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे चंबा जिले की हालात का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मुकेश रेपिसवाल ने रविवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र की चरोड़ी व करेरी पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पटोलू, खालोग, घियूनी, बंजली और भांडी गांव का निरीक्षण किया, जहां कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कुछ आंशिक रूप से डैमेज हुए हैं।

डीसी चंबा ने प्रभावित परिवारों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास रहने की जगह नहीं बची है, उनके लिए प्रशासनिक स्तर पर तत्काल व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीण इलाकों तक पैदल पहुंचकर निरीक्षण करने पर स्थानीय लोगों ने उपायुक्त का गर्मजोशी से स्वागत किया।उपायुक्त रेपिसवाल ने बताया कि इससे पहले एसडीएम चुराह भी प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं। “हमारा उद्देश्य उन स्थानों का निरीक्षण करना है जहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और यह सुनिश्चित करना है कि प्रभावित परिवारों को भविष्य में जमीन उपलब्ध करवाने सहित राहत कार्यों में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। नुकसान का आकलन लगातार किया जा रहा है और प्रभावितों को शीघ्र राहत उपलब्ध करवाई जाएगी.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.