Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हकृवि में दो नए महिला छात्रावास और मेला ग्राउंड का सीएम करेंगे उद्घाटन

Hisar, 21 September

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 सितंबर को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) में 15 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से निर्मित मेला ग्राउंड व दो नए महिला छात्रावासों का शुभारंभ करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने कृषि मेला (रबी) की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा तथा नलवा विधायक रणधीर सिंह पनिहार मौजूद रहेंगे। साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल और मत्स्य पालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजशेखर हुंडरू भी शिरकत करेंगे।

कुलपति ने बताया कि कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल पर 5 करोड़ 21 लाख रुपए खर्च किए गए हैं, जिसमें 150 छात्राओं के रहने की सुविधा होगी। वहीं देवी अहिल्याबाई होल्कर गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण पर 9 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत आई है, जिसमें 177 छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा के साथ डाइनिंग हॉल, किचन, रीडिंग रूम, जिम और कॉमन हॉल भी बनाए गए हैं।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री दतोपंत थंगड़ी कृषि उद्यमिता स्थल (मेला ग्राउंड) का भी उद्घाटन करेंगे। ग्रीन ग्रास कारपेट से सुसज्जित इस ग्राउंड के निर्माण पर 1 करोड़ 10 लाख रुपए व्यय किए गए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.