Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नवरात्रों व दशहरे पर शिमला के मंदिरों में सुरक्षा, सफाई व यातायात की पुख्ता व्यवस्था

Shimla, 21 September 

नवरात्र और दशहरे के अवसर पर जिला शिमला के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रों से लेकर 2 अक्टूबर तक मंदिरों में सुरक्षा, सफाई, यातायात एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

जिला के तारा देवी, जाखू, संकट मोचन, हाटकोटी माता तथा माँ भीमाकाली मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएँ लागू रहेंगी। इसमें पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी, भीड़ नियंत्रण के लिए वैकल्पिक प्रवेश एवं निकासी मार्ग, क्यूआरटी और मेडिकल एड पोस्ट जैसी आपात सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँगी।सफाई व्यवस्था के अंतर्गत मंदिर परिसरों में अस्थाई शौचालय, पेयजल, कूड़ा निस्तारण व 24 घंटे सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए फर्स्ट ऐड कैंप, एंबुलेंस, और फायर टेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित रहेगी।यातायात प्रबंधन के लिए डायवर्जन योजना लागू की जाएगी तथा पार्किंग स्थलों की पहचान कर अग्रिम प्रचार किया जाएगा। श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने के लिए सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली भी स्थापित होगी।इसके अलावा मंदिर परिसर व पहुँच मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति तथा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएँगे। जाखू मंदिर के एस्केलेटर को एकतरफा संचालित किया जाएगा।

उपमंडल दण्डाधिकारी व्यक्तिगत रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और प्रतिदिन की रिपोर्ट उपायुक्त को भेजेंगे। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि मंदिर प्रबंधन द्वारा तय नियमों व निर्देशों का पालन करें ताकि नवरात्रि और दशहरा पर्व सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.