Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी में टैक्सी ड्राइवर की पहल ने वाहनों को सुरक्षा दी

चिंतपूर्णी  | चिंतपूर्णी में नया बस स्टैंड चौक पर मुख्य सड़क मार्ग पर एक टैक्सी ड्राइवर सुखदेव सिंह ने सड़क पर पड़े गड्ढे को अपने हाथों से भर दिया। यह गड्ढा पिछले काफी दिनों से पड़ा हुआ था और इससे कई बाइक सवार और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। हैरानी की बात है कि 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि के आयोजन के बावजूद किसी भी विभाग ने इस गड्ढे को भरने की कवायद नहीं की।

मंदिर प्रशासन और अधिकारियों की अनदेखी

चिंतपूर्णी मंदिर न्यास करोड़ों रुपए की आय वाले इस मंदिर के अधिकारी और हजारों लोग रोजाना इस सड़क से गुजरते हैं, लेकिन किसी ने भी इस गड्ढे को भरने की जहमत नहीं उठाई। टैक्सी ड्राइवर सुखदेव सिंह ने पास की दुकान से कसी मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इसके बाद उन्होंने स्वयं ही गड्ढे को भर दिया।

समाज के सामने एक उदाहरण

सुखदेव सिंह की इस पहल से दोपहिया वाहन चालकों और कारों का नुकसान होने से बच गया। यह घटना समाज के सामने एक उदाहरण पेश करती है कि कैसे एक आम आदमी अपनी जिम्मेदारी समझकर समाज के लिए कुछ कर सकता है। अब देखना यह है कि मंदिर प्रशासन और अधिकारी इस घटना से कोई सबक लेते हैं या नहीं ¹

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.