चंडीगढ़ | पंजाब में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में मानसून का अंतिम दिन है, जिसका मतलब है कि पिछले दिनों जारी बारिश का दौर समाप्त होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। आगामी सप्ताह के लिए कोई बारिश अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है।
पिछली शाम से पंजाब के कई हिस्सों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री मानसा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ पठानकोट 20.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।