21 September, 2025
टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस समय दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच रोजाना नए-नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। वहीं, सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ में घरवालों की क्लास लगाने पहुंचे और माहौल में और भी रोचकता बढ़ा दी।
अमाल और तान्या के बीच रोमांटिक डांस
इस हफ्ते अमाल ने तान्या के लिए रोमांटिक गाना गाया और उनके साथ डांस भी किया। गाने के दौरान अमाल ने तान्या का हाथ पकड़कर उन्हें घुमाया, जिससे तान्या काफी शरमा गईं। इस दृश्य को देखकर उर्फी ने मजाकिया अंदाज़ में पूछा कि तान्या इतना शरमा क्यों रही हैं।
काजोल और जीशु सेनगुप्ता का धमाका
बिग बॉस 19 में इस हफ्ते एक नया प्रोमो भी आया है। इसमें फिल्म ‘द ट्रायल सीज़न 2’ के सितारे काजोल और जीशु सेनगुप्ता घर में प्रवेश करते हैं और अपने प्रोजेक्ट का प्रमोशन करते हैं।
नॉमिनेशन और बड़ा ट्विस्ट
इस हफ्ते नॉमिनेशन में नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और बसीर अली शामिल थे। कम वोट मिलने के कारण प्रणित मोरे घर से बेघर होने वाले थे, लेकिन सलमान खान ने शो में बड़ा ट्विस्ट लेकर सभी को चौंका दिया।