21 September, 2025
दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप के सुपर-4 चरण में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के लिए यह सुपर-4 में पहला मुकाबला है। हालांकि, इस मैच में भी वही देखा गया जो 14 सितंबर को लीग चरण में हुआ था।
14 सितंबर को खेले गए मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया था। इस बार भी सूर्यकुमार ने हाथ नहीं मिलाया। पिछली जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं किया था, जिसे लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने खेल भावना पर सवाल उठाए थे। अब देखना होगा कि इस मैच के अंत में खिलाड़ी हाथ मिलाते हैं या नहीं।मैच की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। दुबई की पिच पर स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिलता है। शुरू में रन बनाना आसान है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिनरों का प्रभाव बढ़ जाता है।
मौसम की बात करें तो दुबई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।
भारतीय प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार