Panchkula, 21 September
आज 21 सितंबर 2025 (रविवार) को शालीमार ग्राउंड, सेक्टर 5, पंचकुला में आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब, पंचकुला और श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधिवत हवन और याचना का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथियों में भाजपा जिला उप प्रधान श्री उमेश सूद, पार्षद सोनिया सूद, पार्षद हरिंदर मालिक और अनूप अग्रवाल (बेकर्स लाउंज) उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित सदस्यों और पत्रकारों को आगामी मंचन के दृश्य और कलाकारों से परिचित कराया।प्रधान रमेश चड्ढा ने बताया कि रामलीला का मंचन 21 सितंबर से 2 अक्टूबर, दशहरे तक चलेगा, जिसमें रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद और अंत में श्रीराम के राज्याभिषेक तक के दृश्य शामिल होंगे। ट्राईसिटी की सबसे प्राचीन रामलीला होने के नाते, इस वर्ष का मंचन पिछले वर्षों की तुलना में और भी भव्य रहेगा।पहले दिन के मंचन में रावण, विभीषण और कुंभकर्ण के वरदान का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रावण ने कैलाश पर्वत उठाने में असफल होने के बाद शिवजी की तपस्या कर चंद्रहास तलवार प्राप्त की। रात के अंत में श्रवण कुमार का भावुक नाटक दर्शकों को खूब भाया।
कार्यकारिणी सदस्यों में क्लब के अध्यक्ष मुंशीराम अरोड़ा, उपाध्यक्ष सुभाष पपनेजा, प्रधान रमेश चड्ढा, महासचिव अमित गोयल, वरिष्ठ उप-प्रधान प्रदीप कंसल, वरिष्ठ उप प्रधान ज्ञान सिंह, निर्देशक पवन शर्मा एवं विजय सक्सेना, संयुक्त सचिव निशांत आनंद, प्रबंधक अचिंत आनंद, उप-निर्देशक रॉबिन सक्सेना, कोषाध्यक्ष कृष्ण चौहान, संरक्षक राकेश शर्मा, अशोक वर्मा एवं लीला धारी सचदेव, उप कोषाध्यक्ष विपिन भाटिया, प्रेस सचिव राजेश मलकानिया, प्रचार सचिव रविश गौतम, सह प्रचार सचिव संदीप गुप्ता, स्टोर मैनेजर राजीव गांधी, कार्यकारी सदस्य मुनीश कंसल, राजीव बांगा, बॉबी अग्रवाल और विशाल चड्ढा मौजूद रहे।मुख्य अतिथियों, चेयरमैन मुंशीराम अरोड़ा और वाइस चेयरमैन सुभाष पपनेजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आज के मुख्य कलाकार थे:
- रावण: रॉबिन सक्सेना
- विभीषण: कृष्ण चौहान
- कुंभकर्ण: अभिजीत
- ब्रह्मा: हरप्रीत गिल
- नारद: राजीव बांगा
- शिवजी: प्रदीप कंसल
- नंदी: जतिन शर्मा
- श्रवण: कुबेर आनंद
- शांतनु: शिकार सक्सेना
- ज्ञानवती: राकेश कन्नौजिया
रामलीला प्रेमियों ने पहले दिन के रंगारंग मंचन का भरपूर आनंद लिया और आगामी दिनों में भी इसी तरह की भव्य प्रस्तुति की उम्मीद जताई.