Hamirpur, Arvind
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) के मुताबिक हमीरपुर सर्कल में उपभोक्ताओं के पास कुल 22 करोड़ रुपए फंसे हुए हैं। इसमें सबसे अधिक 17 करोड़ रुपए जल शक्ति विभाग के बकाया हैं। इसके अलावा घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं के पास भी करोड़ों रुपए बिजली बिल के रूप में अटके हुए हैं।
बिजली बोर्ड ने डिफाल्टरों को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड के अनुसार समय पर बिलों का भुगतान न होने के कारण बकाया राशि बढ़ रही है। यदि नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, तो बोर्ड डिस्कोनेशन अभियान शुरू करेगा। नए कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को बकाया राशि और पेनल्टी का भुगतान करना होगा।
जल शक्ति विभाग के बिजली कनेक्शन को फिलहाल काटा नहीं जा सकता, क्योंकि इससे विभाग की स्कीमें प्रभावित हो सकती हैं और जल संकट उत्पन्न हो सकता है। बोर्ड जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क स्थापित करेगा और घरेलू व व्यवसायिक डिफाल्टरों की सूची तैयार कर उन्हें जल्द भुगतान के लिए कहा जाएगा।