Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत चौकीदार संघ ने वेतन रिकवरी पर जताई नाराजगी, सरकार से मांगी तत्काल रोक

Mandi, Dharamveer

मंडी जिला पंचायत चौकीदार संघ की बैठक रविवार को माता भीमाकाली मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने की।पंचायत चौकीदारों ने प्रदेश सरकार द्वारा उनके वेतन में 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब उस राशि की रिकवरी के आदेश जारी किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।

 संघ के प्रधान घनश्याम ठाकुर ने बताया कि मार्च 2024 में सरकार ने दिहाड़ीदार पंचायत चौकीदारों के वेतन में दैनिक 25 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिसका लाभ शुरू हो गया था। लेकिन अब बिना नोटिफिकेशन के विभाग द्वारा इस राशि की रिकवरी शुरू कर दी गई है।

संघ ने सरकार से तत्काल प्रभाव से इन आदेशों को रोकने की मांग की है। इसके अलावा, पंचायत चौकीदारों ने सेवानिवृत्ति उम्र को 58 वर्ष की जगह 60 वर्ष करने और 12 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके चौकीदारों को तुरंत नियमित करने की भी गुहार लगाई है।संघ के सचिव राजकुमार ने कहा कि सरकार और विभाग इस मामले में अपने मनमाने आदेश दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।

  • घनश्याम ठाकुर, अध्यक्ष, पंचायत चौकीदार संघ: “सरकार से रिकवरी रोकने और नियमितीकरण की मांग की गई है।
  • राजकुमार, सचिव, पंचायत चौकीदार संघ: “यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो कोर्ट और आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.