Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेवा पखवाड़े में पलवल में हुआ बुद्धिजीवी सम्मेलन – खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम रहे मुख्य अतिथि

Palwal, 21 September

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर रविवार को पलवल में बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र सिंह राणा, जिला प्रभारी अरविंद यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया भी मौजूद रहे।

खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास नकारात्मकता के अलावा कुछ नहीं है, जबकि भाजपा सरकार सकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है।गौरव गौतम ने नवरात्रों के मद्देनजर कहा कि पलवल में अब मीट की दुकानें नहीं खुलेंगी और प्रशासन को भी इस पर सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशा और मीट का कारोबार पलवल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अनिल विज द्वारा अपने एक्स अकाउंट से ‘मिनिस्टर’ शब्द हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है, इस पर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करनी है। वहीं, धान खरीद को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि किसानों को कोई समस्या न आए।

खेल नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने खिलाडि़यों को प्रोत्साहन देने के लिए नई खेल नीति लागू की है, जिसका उद्देश्य प्रदेश को खेलों का हब बनाना है। इसके तहत कम उम्र में प्रतिभाओं की पहचान, खेल सुविधाओं का विस्तार, पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार और खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि जैसे कदम उठाए गए हैं।

इस मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि आज के इस सम्मेलन में बुद्धिजीवियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की और यह साझा किया कि कैसे देश मोदी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.