Facebook-f Youtube X-twitter

किस्तवाड़ मुठभेड़ में बिलासपुर के लाल हवलदार बलदेव चन्द शहीद, क्षेत्र में शोक  का माहौल

Bilaspur, Subhash


जम्मू-कश्मीर के किस्तवाड़ जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में बिलासपुर जिले के वीर सपूत हवलदार बलदेव चन्द ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शहीद हवलदार बलदेव चन्द, सुपुत्र हवलदार (से.नि.) विशन दास, गांव थेह (डाकघर गंगलोह, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर) के निवासी थे। जैसे ही यह दुखद समाचार गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और ग्रामीण गमगीन हो उठे।स्थानीय निवासियों का कहना है कि बलदेव चन्द बचपन से ही साहसी और देशभक्त स्वभाव के थे। देशसेवा को उन्होंने जीवन का ध्येय बनाया और आज अपने बलिदान से उन्होंने पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया।

एक स्थानीय व्यक्ति ने भावुक होकर कहा – “बलदेव ने हमारी धरती का मान बढ़ाया है। हम उन पर गर्व करते हैं, लेकिन उनका बिछड़ना हमेशा खलेगा।”ईश्वर से प्रार्थना है कि शहीद बलदेव चन्द की आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार व समुदाय को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.