कुरुक्षेत्र | पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 5 शूटरों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से 4 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क की गहन जांच जारी है।
एडिशनल एसपी प्रतीक गहलोत ने बताया कि हाल ही में कुरुक्षेत्र के आइलाइट सेंटर और लाडवा में ठेके पर हुई फायरिंग घटनाओं की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। इन्हीं में से एक टीम को यह बड़ी सफलता हाथ लगी। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ से कई अहम खुलासे होने की संभावना है और पुलिस इस आपराधिक गिरोह की जड़ों तक पहुंचने के लिए काम कर रही है।