22 September, 2025
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज़ हुई वेब सीरीज The Bads of Bollywood विवादों में घिर गई है। इस सीरीज के एक एपिसोड में अभिनेता रणबीर कपूर को ई-सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है।
भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पर प्रतिबंध है, लेकिन इस सीन में न तो कोई चेतावनी (warning) और न ही डिस्क्लेमर दिखाया गया।इसी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और मुंबई पुलिस से एक्शन-टेकन रिपोर्ट मांगी है। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह का दृश्य युवाओं पर नकारात्मक असर डाल सकता है।अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में FIR दर्ज हुई है या नहीं। मामला जांच के अधीन है।