Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विशाल जेठवा की फिल्म ‘होमबाउंड’ ऑस्कर 2026 की दौड़ में, 26 सितंबर को होगी रिलीज

22 September, 2025

अभिनेता विशाल जेठवा की नई फिल्म होमबाउंड भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में ऑस्कर 2026 के लिए चयनित की गई है। यह फिल्म 26 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के प्रचार के दौरान विशाल ने अपने निजी अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी भाषा न जानने के कारण उन्होंने लंबे समय तक हीनभावना और असहजता का सामना किया।विशाल ने कहा कि भारत में कई लोग ऐसे हैं जो अंग्रेजी न बोल पाने की वजह से खुद को पीछे महसूस करते हैं। मेरे साथ भी ऐसा हुआ, लेकिन नीरज घायवान सर के मार्गदर्शन ने मुझे खुद को स्वीकार करने का साहस दिया। अब मैं समझता हूँ कि भाषा से ज़्यादा ज़रूरी है कि हम अपनी पहचान और परवरिश को सम्मान दें।”

निर्देशक नीरज घायवान की इस फिल्म की कहानी उत्तर भारत के एक गांव से जुड़ी है। इसमें दो बचपन के दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो पुलिस की नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सपनों की ओर बढ़ते सफर में उनकी दोस्ती, असफलता और निजी चुनौतियों की परीक्षा से गुजरती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.