22 September, 2025
मिलाप ज़वेरी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म Mastii 4 इस साल 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदसानी और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके साथ जिनेलिया डी’सूजा, एलनाज़ नूरोज़ी और रुही सिंह भी अहम किरदार निभा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, फिल्म का पहला टीज़र कुछ ही दिनों में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा, जिसमें रिलीज़ डेट की पुष्टि होगी और दर्शकों को फिल्म की झलक मिलेगी।फिल्म को ए. झुंझुनवाला ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इंद्रकुमार और एकता कपूर इसमें सहयोगी निर्माता हैं।