22 September, 2025
एशिया कप में भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। ग्रुप स्टेज में पहले स्थान पर रहते हुए टीम ने सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर अपनी ताकत का परिचय दिया। भारतीय टीम की आक्रामक और सटीक खेल शैली से लग रहा है कि इस बार खिताब उनके हाथ लग सकता है।
RCB के खिलाड़ी ने संन्यास से किया कमबैक
एशिया कप के बीच क्रिकेट जगत में एक बड़ी और खुशी की खबर आई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाड़ी ने संन्यास से वापसी का ऐलान किया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक हैं।
डी कॉक ने 2023 ODI विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय ODI क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, लेकिन अब उन्होंने वापसी का निर्णय लिया है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली ODI और T20I श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया है।
डी कॉक के करियर के आंकड़े
क्विंटन डी कॉक ने 2018 में आईपीएल में आरसीबी की तरफ से 8 मैच खेले और 201 रन बनाए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 155 ODI मैचों में 6770 रन और 92 T20I मैचों में 2584 रन बनाए हैं। उनकी वापसी टीम को और अधिक मजबूती देने वाली है।