Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रीति जिंटा ने हिमाचल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए दिए 30 लाख रुपये

Shimla, Sanju

आपदा की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश को मदद के हाथ उठ रहे हैं।हिमाचल प्रदेश के शिमला से संबंध रखने वाली बालीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी अपने आपदा प्रभावित राज्य की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। प्रीति जिंटा ने आइपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की ओर से 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। यह राशि मंडी और कुल्लू में हुए नुकसान के राहत कार्यों के लिए जारी की है। शिमला के सर्बजीत सिंह बॉबी की संस्था माध्यम से प्रीति जिंटा ने भेजी है।

समाजसेवी सर्वजीत सिंह की संस्था के माध्यम से भेजी मदद

सर्वजीत सिंह बॉबी ने इस सहयोग के लिए प्रीति जिंटा का आभार जताया है और कहा कि मेरी बहन प्रीति जिंटा ने मंडी और कुल्लू में राहत कार्य के लिए हमें 30 लाख रुपये का योगदान दिया है। जिला कुल्लू के आपदा प्रभावित गांवों को अभी भी सबसे अधिक मदद की आवश्यकता है। कुल्लू जिले के बंजार सैंज और अन्य प्रभावित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, लोग अभी भी मदद की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बॉबी ने कहा कि उन्होंने 50 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है प्रीति जिंटा से 30 लाख की मदद मिलने के लिए उसे बढ़ाकर एक करोड़ निर्धारित किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.