गुरुग्राम | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मंत्री ने कहा कि “नवरात्रि का पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी देता है।”
उन्होंने इस मौके पर हरियाणा की प्रगति और नागरिकों के कल्याण को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति का जीवन सुखद और समृद्ध होना सरकार की जिम्मेदारी है। राव नरबीर सिंह ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस पर्व को आत्मिक अनुशासन के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के अवसर के रूप में मनाएं। मंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हरियाणा को प्रगतिशील और विकासशील राज्य बनाया जा सकता है।