Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी: बेरोजगारी और वोट चोरी से भारत मुक्त करें

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारत में बेरोजगारी और “वोट चोरी” का सीधा संबंध है। उन्होंने दावा किया कि अब देश की सबसे बड़ी देशभक्ति यह होगी कि भारत को इन दोनों से मुक्त कराया जाए।

राहुल गांधी ने बिहार में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यात्रा कार्यक्रम से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए। उन्होंने कहा कि युवा अब समझ चुके हैं कि असली लड़ाई केवल नौकरियों की नहीं, बल्कि “वोट चोरी” के खिलाफ है। उनका कहना है कि जब तक चुनाव में धोखाधड़ी होती रहेगी, तब तक बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ते रहेंगे।

गांधी ने पोस्ट में लिखा, “भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है – और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है। जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य युवाओं को रोजगार और अवसर प्रदान करना होना चाहिए।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती और सत्ता में बने रहने के लिए “वोट चोरी” और संस्थाओं को नियंत्रित करती है। उन्होंने कहा कि इसी कारण बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है, नौकरियां घट रही हैं, भर्ती प्रक्रियाएं प्रभावित हैं और युवाओं का भविष्य अनिश्चितता में धकेला जा रहा है।

राहुल गांधी ने आगे कहा, “देश का युवा मेहनत करता है, सपने देखता है और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करता है। लेकिन मोदी सरकार सिर्फ अपने पीआर और अरबपतियों के मुनाफे में व्यस्त है।”

उन्होंने दावा किया कि युवाओं की उम्मीदें तोड़ना और उन्हें हताश करना इस सरकार की पहचान बन चुकी है। गांधी ने कहा कि अब हालात बदल रहे हैं और भारत के युवा समझ चुके हैं कि असली लड़ाई केवल नौकरियों की नहीं, बल्कि “वोट चोरी” के खिलाफ है। उन्होंने जोर देकर कहा, “अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी। भारत को बेरोजगारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.