Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व भाजपा सरकार की नीतियों से बिगड़ी प्रदेश की अर्थव्यवस्था…अब बिना भेदभाव मदद करें पीएम -कौल सिंह

Mandi, Dharamveer

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मौजूदा दुर्दशा के लिए पूर्व भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के नुकसान की भरपाई बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के की जाए।

मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कौल सिंह ठाकुर ने आपदा राहत के तौर पर हिमाचल को 1500 करोड़ रुपये देने की पीएम मोदी की घोषणा का आभार जताया। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान अब तक प्रदेश को लगभग 5,500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। केंद्रीय टीमों के आकलन के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।

जीएसटी दरों पर केंद्र पर निशाना

पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार पर जीएसटी दरों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने प्रस्ताव में केवल 5 और 12 प्रतिशत की दो दरों का प्रावधान रखा था, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने 18 और 40 प्रतिशत तक की दरें लागू कर दीं, जिससे जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। उन्होंने “बचत उत्सव” को महज एक ड्रामा बताते हुए कहा कि भाजपा नेता जनता को दिए दुख का ही जश्न मना रहे हैं।

धर्मपुर बस स्टैंड पर जताई आपत्ति

धर्मपुर बस स्टैंड और बाजार में सौंण खड्ड के कारण हुई तबाही पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि बस अड्डा निर्माण के समय उन्होंने इसका विरोध किया था, क्योंकि खड्ड निकट होने से खतरा था, लेकिन उस समय उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व प्रदेश महासचिव चेत राम ठाकुर, कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.