Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में कांग्रेस बैठक में हंगामा…कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की

Hamirpur, Arvind

हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को हंगामे में बदल गई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ‘बिट्टू’ की मौजूदगी में कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी अनदेखी और लंबित कार्यों पर सवाल उठाए। देखते ही देखते बहस तेज हो गई और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।

वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर शांत कराया माहौल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

बैठक का आयोजन लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में किया गया था, जिसमें पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में चल रहे व प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करना था।लेकिन कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा और समय पर काम पूरे न होने का मुद्दा उठाया, जिससे माहौल गरमा गया।वरिष्ठ नेताओं ने तुरंत हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। साथ ही विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने का वादा किया गया।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने बताया कि बैठक में आपदा राहत कार्यों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान की है। वहीं उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा नेताओं पर आपदा राहत सामग्री को लेकर राजनीति करने के आरोप लगाए। शर्मा ने मांग की कि केंद्र सरकार हिमाचल को राहत राशि तुरंत जारी करे।

धक्का-मुक्की पर सफाई देते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भावनात्मक रूप से पार्टी से जुड़े हैं और कभी-कभी भावनाओं के उबाल में ऐसी स्थितियां बन जाती हैं।कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगातें दी हैं। उन्होंने माना कि बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच थोड़ी बहसबाजी हुई थी, लेकिन इसे परिवार के भीतर की सामान्य खटपट की तरह देखा जाना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.