Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाउस ऑफ लॉर्डस में भाषण देने वाले पहले भारतीय मुख्यमंत्री बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Shimla, 24 September

लंदन स्थित हाउस ऑफ लॉर्डस को संबोधित करने वाले पहले भारतीय मुख्यमंत्री बनकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नया इतिहास रचा। मंगलवार शाम इंडो-यूरोपियन बिजनेस फोरम द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में उन्होंने मुख्य भाषण दिया और वैश्विक निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में मौजूद अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल विश्व स्तरीय पर्यटन गंतव्य है बल्कि निवेश के लिए भी एक भरोसेमंद और आकर्षक स्थान बनकर उभरा है।

इंडो-यूरोपियन बिजनेस फोरम ने प्रदान किया लीडरशिप एंड गवर्नेंस अवार्ड

सीएम सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार ‘व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल’ के संकल्प को मूर्त रूप दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश जलविद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा में अग्रणी है और यूरोपीयन विशेषज्ञता के साथ मिलकर इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।उन्होंने यूरोपीयन निवेशकों को कृषि, डेयरी, जैविक उत्पादों और सतत् जीवनशैली के क्षेत्र में भी निवेश करने का निमंत्रण दिया और भरोसा दिलाया कि हिमाचल उन्हें स्थिरता, विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित मजबूत साझेदारी प्रदान करेगा।इस अवसर पर इंडो-यूरोपियन बिजनेस फोरम ने मुख्यमंत्री सुक्खू को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और परिवर्तनकारी नीतियों के लिए लीडरशिप एंड गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आईईबीएफ के संस्थापक विजय गोयल, लॉर्ड डेविड इवांस, मंत्री कनिष्क नारायण, मंत्री सीमा मल्होत्रा, सांसद वीरेंद्र शर्मा, घाना के उच्चायुक्त सैमुअल महामा, श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री डॉ. रोहितगा, डॉ. नीरजा बिड़ला, निहारिका हांडा, तेजेश कुमार कोडाली, सुबोध कुमार गुप्ता और संदीप साली सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.