Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में अब भी दो एनएच समेत 320 सड़कें ठप..सेब के बहाने सच्चाई से भाग रही है भाजपा-राजस्व मंत्री 

Shimla, Kartik -प्रदेश में बारिश का कहर थमने के बावजूद हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। हिमाचल प्रदेश में अब भी 2 राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 320 सड़कें बंद पड़ी हैं। वहीं 46 ट्रांसफार्मर ठप हैं और 69 पेयजल योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। अब तक प्राकृतिक आपदाओं में 454 लोगों की मौत हो चुकी है, 498 लोग घायल हुए हैं और 50 लोग लापता हैं। यह जानकारी राजस्व मंत्री जगत नेगी ने दी।

नेगी ने बताया कि सेब सीज़न के दौरान अब तक 1 करोड़ 90 लाख पेटियां मंडियों तक पहुंच चुकी हैं, जबकि एचपीएमसी (HPMC) ने 60 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदा है।भाजपा की ओर से खराब सड़कों के कारण सेब फंसने के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति में नॉर्थ पोर्टल के पास सड़क बंद होने से बागवानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। चूंकि यह सड़क बीआरओ (BRO) के अधीन आती है, इसलिए भाजपा को राज्य सरकार को दोष देने के बजाय केंद्र से सवाल करना चाहिए।इसके साथ ही नेगी ने जीएसटी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “भाजपा ने 11 साल तक जीएसटी के नाम पर जनता को लूटा और अब चुनाव नज़दीक आते ही छूट का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। पेट्रोल-डीज़ल के दाम भी केंद्र सरकार की नीतियों की देन हैं। कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घटीं, लेकिन देश में तेल सस्ता नहीं हुआ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.