Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शहजाद भट्टी का धमकीभरा ऑडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

तरनतारन  | तरनतारन डबल मर्डर मामले में अब पाकिस्तान का डॉन शहजाद भट्टी सामने आया है। भट्टी ने हाल ही में एक ऑडियो मैसेज जारी कर रैपर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जस धालीवाल और उनके करीबी रैपर सुल्तान को धमकी दी है। उसने कहा कि तरनतारन में हुआ डबल मर्डर केवल “ट्रेलर” था और पगड़ी और मामलों का अपमान करने वालों को अंजाम भुगतना पड़ेगा।

सूत्रों के अनुसार, भट्टी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी के नाम पर धमकियां दे रहा है, जबकि जस धालीवाल के साथ उसका विवाद पहले ही खत्म हो चुका है और उन्होंने राजीनामा दे दिया था। इस जानकारी की पुष्टि महक पंडोरी ने खुद की थी।

मामले का हाल:

बीते दिनों कैरों रेलवे फाटक के पास एक सफेद स्कॉर्पियो में सवार समरबीर सिंह (पुत्र सरबजीत सिंह, करमूवाल) अपने दोस्तों सौरव (पुत्र हरजीत सिंह, मरहाणा) और जय जुझार सिंह के साथ गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों ने स्कॉर्पियो पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में समरबीर सिंह की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि सौरव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की जांच में गुरशेर सिंह (पुत्र दिलबाग सिंह, तुंग) के बयानों के आधार पर जगतार सिंह उर्फ जग्गा पततू, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, हरपाल सिंह और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, जुगराज सिंह, दलेर सिंह, सोना सिंह और सलविंदर सिंह को हथियार सप्लाई और पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

सूत्र बताते हैं कि इस हत्या कांड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी का भी संभावित संबंध हो सकता है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्टों की जांच कर रही है, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले संकेत मिले हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.