Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान : यूक्रेन कर सकता है जीत हासिल

नई दिल्ली | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्वास जताया कि यूक्रेन अपने सभी कब्ज़ाए गए क्षेत्रों को रूस से वापस हासिल कर सकता है। यह बयान उनके पहले के रुख से अलग माना जा रहा है, जब उन्होंने अक्सर युद्ध समाप्ति के लिए कीव को कुछ रियायतें देने की सलाह दी थी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं की बैठक के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के तुरंत बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘‘मुझे लगता है कि यूरोपीय संघ और नाटो के वित्तीय सहयोग के साथ, यूक्रेन अपने पूरे क्षेत्र को वापस पाने में सक्षम है। धैर्य, समय और रणनीतिक सहयोग से युद्ध शुरू होने के समय बदली गई सीमाओं तक लौटना पूरी तरह संभव है।’’

विश्लेषकों के अनुसार, ट्रंप का यह रुख जेलेंस्की के लिए राजनीतिक रूप से बड़ी सफलता साबित हो सकता है। लंबे समय से जेलेंस्की अमेरिकी राष्ट्रपति से रूस पर दबाव बनाने की अपील कर रहे हैं ताकि युद्ध समाप्त किया जा सके।

इससे पहले ट्रंप ने बार-बार कहा था कि यूक्रेन रूस के कब्ज़ाए हुए क्षेत्रों, जिसमें 2014 में क्रीमिया भी शामिल है, को पूरी तरह वापस नहीं पा सकेगा। हालांकि हाल ही में ट्रंप ने यह भी कहा कि वह रूस पर और अधिक प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं और उन्होंने यूरोप से भी इसमें सहयोग की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुराह की तीन पंचायतें नशे के लिहाज से अति संवेदनशील, जागरूकता कमेटियों का गठन

चम्बा, मंजूर पठान -: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तीन पंचायतों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इनमें लेसवीं, भराड़ा और टिकरीगढ़ पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया...

भाजपा प्रदेश में करेगी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा -कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला

Summer express/शिमला/संजू -:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। बिंदल ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन देश में अराजकता का माहौल बनाकर केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने...

करवाचौथ को लेकर गुरुग्राम के सदर बाजार में रौनक, मेहंदी लगवाने के लिए 4 घंटे तक इंतजार

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। करवाचौथ के पर्व को लेकर गुरुग्राम के सदर बाजार में रौनक बढ़ गई है। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में खरीदारी के साथ-साथ मेहंदी लगवाने के लिए...

हरियाणा में बिना मान्यता वाले निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई, 2 नवंबर तक मांगी गई रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिना मान्यता के संचालित निजी स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने जिला स्तर के अधिकारियों को ऐसे स्कूलों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने और उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक...

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.