Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम गुरुग्राम ने सफाई और बागवानी पर दिया विशेष ध्यान

गुरुग्राम | नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं डीएमसी प्रदीप दहिया ने हाल ही में वर्चुअल माध्यम से मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में नगर निगम गुरुग्राम, नगर परिषद सोहना, पटौदी-जाटौली मंडी और नगर पालिका फरुखनगर के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शहर में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान और नागरिक सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में आयुक्त ने सोहना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वेस्ट-टू-वंडर पार्क बनाने की योजना तैयार करें। इस पहल से कचरे का पुन: उपयोग तो होगा ही, साथ ही शहरवासियों के लिए आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी विकसित होंगे। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और रोड स्वीपिंग के टेंडर की तैयारी पूरी रखने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सभी बिलों की अदायगी केवल एसडब्ल्यूएम मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से ही होगी। इसके अतिरिक्त एमआरएफ सेंटर, कचरा उठान, सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट, सार्वजनिक शौचालय, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट के सुधार पर भी ध्यान देने को कहा गया।

प्रदीप दहिया ने बताया कि नगर निगम में सहायक सफाई निरीक्षकों की संख्या 80 तक पहुँच चुकी है, जिससे सफाई, कचरा उठान और चालान प्रक्रिया में तेजी आई है। उन्होंने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को भी समय से पूरा करने और रैग पिकर्स का डाटा सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट पर लगाने के निर्देश दिए। कचरा अलगाव और प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने और सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट्स को कवर करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में यह भी कहा गया कि बागवानी कार्य में सुधार कर ग्रीन बेल्ट और पार्कों को और आकर्षक एवं हरियाली से भरपूर बनाया जाए। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूलों, मार्केट और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम तेज किए जाएं।

निगमायुक्त ने लाल डोरा सर्टिफिकेट वितरण में तेजी लाने, स्वामित्व योजना, प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सेल्फ सर्टिफिकेशन और दावे-आपत्तियों के समयबद्ध समाधान पर भी निर्देश दिए। किसी भी वैध कारण के बिना फाइलों को लंबित, रिजेक्ट या रिवर्ट न करने का सख्त आदेश दिया गया।

उन्होंने बताया कि एमसीजी द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और वार्डों में जेसीबी एवं ट्रैक्टर की उपलब्धता से सफाई व्यवस्था मजबूत हुई है। अधिकारियों को गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम करने को कहा गया ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं समय पर मिलें और शहर की छवि और सुदृढ़ हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.