Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकुला में लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप का हुआ लॉन्च

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप को लॉन्च किया। इससे पहले उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य विभाग की कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

इस योजना के लिए हरियाणा सरकार ने पाँच हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है, बिना आधार कार्ड के महिलाएं मोबाइल एप से लाभ नहीं उठा पाएंगी।

योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

  • योजना उन महिलाओं के लिए है जिनकी उम्र 23 वर्ष या उससे अधिक है।
  • परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम हो।
  • हरियाणा में स्थायी निवासी 15 वर्ष या उससे अधिक समय से रहने वाली महिलाएं।

योजना में प्रमाणीकरण और सुरक्षा

लाभार्थियों को हर महीने मोबाइल एप के माध्यम से अपनी पात्रता का प्रमाणीकरण करना होगा। इसमें चेहरे की पहचान और लाइवनेस डिटेक्शन (बायोमेट्रिक सुरक्षा) अनिवार्य है। अगर किसी महिला की स्थिति बदलती है, जैसे नौकरी लगना या परिवार की आय सीमा से ऊपर जाना, तो सहायता स्वतः बंद हो जाएगी।

भुगतान प्रक्रिया और बैंकिंग

  • योजना के तहत राशि सीधा बैंक खाते में (DBT) ट्रांसफर होगी।
  • पंजीकरण के बाद महिला को पंजीकरण आईडी मिलेगी, जिसके आधार पर विवरण का सत्यापन होगा।
  • बैंक खाता परिवार पहचान पत्र से लिंक होना अनिवार्य है।
  • लगातार दो माह भुगतान विफल होने पर लाभ रोक दिया जाएगा।

परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई रोक नहीं

एक परिवार में एक से अधिक महिलाएं योजना का लाभ ले सकती हैं। हालाँकि पहले से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं और कुछ गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाएं इसका लाभ नहीं उठा पाएंगी।

आवेदन से पहले ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बिंदु

  1. हरियाणा के अंत्योदय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएँ।
  2. बीपीएल कार्ड होना आवश्यक है; बिना बीपीएल कार्ड आवेदन संभव नहीं।
  3. परिवार पहचान पत्र (PPP) अनिवार्य है। इसे CSC या सरल केंद्र से बनवाया जा सकता है।
  4. बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक कराना आवश्यक है।

हरियाणा सरकार की यह पहल महिलाओं को प्रतिमाह ₹2100 की सहायता प्रदान करेगी और उनका आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.