Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल की बेटी बनी राजस्थान पुलिस में डीएसपी

नारनौल | हरियाणा के नारनौल जिले की बेटी अंजू यादव ने राजस्थान पुलिस में डीएसपी बनकर परिवार और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित 55वें बैच की दीक्षांत परेड में 37 वर्षीय अंजू ने राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) अधिकारी के रूप में शपथ ली।

अंजू यादव की सफलता कठिन संघर्षों और अटूट जज़्बे की कहानी है। 2021 में पति के निधन के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। पति की मृत्यु के बाद उनका बेटा मायके में पला और पिता की प्रेरक बातें अंजू के लिए हौसले का स्रोत बनीं। यही समर्पण और मेहनत उन्हें राजस्थान पुलिस सेवा में उत्कृष्ट सफलता दिलाने का कारण बनी।

मूल रूप से धौलेड़ा गांव (नारनौल) की रहने वाली अंजू, 4 बहनों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने अपने गांव के सरकारी स्कूल से बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी की और बाद में डिस्टेंस लर्निंग से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके अलावा नारनौल कॉलेज से बीएड की डिग्री भी ली।

अंजू परिवार में सरकारी नौकरी हासिल करने वाली पहली महिला हैं। 2009 में शादी और 2012 में बेटे के जन्म के बाद भी उन्होंने पढ़ाई और करियर जारी रखा। 2016 से 2018 तक उन्होंने मध्यप्रदेश के भिंड में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में शिक्षिका के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2019 तक जयपुर के सरकारी स्कूल में और फिर 2019 से 2024 तक दिल्ली में सरकारी शिक्षक रही।

2021 में निकली भर्ती में चयनित होने के बाद, मई 2024 में अंजू ने डीएसपी के पद पर ज्वाइन किया। उनकी यह उपलब्धि आज कई युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रक्षाबंधन पर बहनों को राहत, हरियाणा रोडवेज में निशुल्क सफर से मायके पहुंचीं महिलाएं

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई निशुल्क बस यात्रा का बहनें जमकर लाभ उठा रही हैं। प्रदेशभर में महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए अपने भाइयों के घर पहुंच रही हैं और राखी बांधकर त्योहार मना रही हैं। इस...

आयुष्मान योजना के 480 अस्पतालों के 1200 करोड़ अटके, आईएमए ने दी बंद की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने वाले प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का लगभग 1200 करोड़ रुपये का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का दावा है कि कई अस्पतालों के क्लेम छह महीने से अधिक समय से लंबित हैं। भुगतान में देरी के कारण अस्पताल...

अंबाला स्टेशन पर 24 किलो चूरा पोस्त बरामद, युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए जीआरपी की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है। आरोपी के...

मनीषा मौत मामला: सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट पर 7 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

Summer express, भिवानी। धानी लक्ष्मण गांव की 19 वर्षीय मनीषा की मौत के मामले में गुरुवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। मामले में मनीषा के परिवार को अभी तक सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट की प्रति नहीं मिल सकी है। सुनवाई के दौरान मनीषा के पिता संजय कुमार अदालत में पेश हुए।...

यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: पिता के साथ राखी खरीदने जा रही बीबीए छात्रा की मौत

Summer express, यमुनानगर। रक्षाबंधन से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कॉलेज से लौटकर पिता के साथ राखी खरीदने बाजार जाने की तैयारी कर रही 20 वर्षीय बीबीए छात्रा को जगाधरी बस स्टैंड के पास एक निजी बस ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा की  तड़के उपचार के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.