Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुड़गांव में मोबाइल चोरी रोकते युवक की चाकू से हत्या

गुड़गांव | मोबाइल चोरी रोकने की कोशिश में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना में राहुल कुमार नामक युवक को चोर ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। सुबह कमरे में रह रहे अन्य साथियों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कमरे में मौजूद चार अन्य साथियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक राहुल कुमार मूल रूप से एटा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और गुड़गांव की एक कंपनी में कार्यरत थे। वह नाथुपुर चौकी क्षेत्र में अपने कमरे में चार अन्य साथियों के साथ रह रहे थे। रात को कमरे में कोई चोर घुस गया और मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। राहुल ने चोरी का पता लगाते ही चोर का पीछा किया और पकड़ लिया। इस दौरान चोर ने चाकू से वार कर राहुल का गला रेत दिया।

घटना के समय कमरे में सो रहे अन्य चार साथियों ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने सभी से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारीयों का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कई संबंधित मामले:

  • मॉल में महिला चोरों का गैंग सक्रिय, सीसीटीवी में खुलासा
  • प्रतिबंधित विदेशी व ई-सिगरेट की सीएम फ्लाइंग टीम ने रेड
  • युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को तीन साल बाद उम्रकैद

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.