Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सियासत में हलचल: प्रदीप गिल की इनैलो में घर वापसी

जींद | हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व नेता और जींद से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके प्रदीप गिल आज अपनी मूल पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल (इनैलो) में वापसी करेंगे। यह ऐलान रोहतक की नई अनाज मंडी में आयोजित ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती समारोह के मंच से होगा। इस मौके पर इनैलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।

गिल का सियासी सफर और भूमिका

प्रदीप गिल लंबे समय तक इनैलो के युवा प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर सक्रिय रहे और किसान हितों से जुड़े मुद्दों को युवाओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस से जुड़ने के बाद उन्होंने 2024 विधानसभा चुनाव में जींद से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, हालांकि जीत हासिल नहीं कर सके। अब उनकी इनैलो में वापसी को पार्टी की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ताऊ देवीलाल जयंती पर शक्ति प्रदर्शन

ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती पर आयोजित इस रैली को इनैलो अपनी ताकत दिखाने के अवसर के रूप में देख रही है। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पार्टी ताऊ देवीलाल के किसान-केंद्रित विचारों और नारे “लोकराज लोकलाज से चलता है” को दोहराकर अपने जनाधार को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

इनैलो की रणनीति और असर

हाल ही में बलवान सिंह सुहाग और उनके परिवार के इनैलो में लौटने के बाद प्रदीप गिल की घर वापसी से पार्टी का संगठन और मजबूत माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम जींद और रोहतक जैसे अहम इलाकों में इनैलो की पकड़ बढ़ाएगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस व बीजेपी के लिए चुनौती पेश कर सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर चढ़ा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, मानसून पड़ा सुस्त

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं,...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल

Summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद हुआ। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक...

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.