Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान ने बच्चों को किया गुमराह , ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर गढ़ी झूठी कहानी

इस्लामाबाद | पाकिस्तान एक बार फिर अपनी नई पीढ़ी को गुमराह करने में जुट गया है। हाल ही में पाकिस्तान ने स्कूली पाठ्यक्रम में भारत के खिलाफ मई 2025 के तथाकथित “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर झूठ और काल्पनिक दावे शामिल किए हैं। इन किताबों में दर्ज गलत तथ्यों से साफ है कि पाकिस्तान इतिहास को अपने फायदे के लिए तोड़-मरोड़ कर पेश करने से बाज नहीं आ रहा।

किताबों में झूठे दावे

पाकिस्तान की नई किताबों में दावा किया गया है कि उसने भारत के 26 अहम ठिकानों और एयरबेस को तबाह किया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में युद्धविराम स्वीकार किया। जबकि वास्तविकता यह है कि पाकिस्तान ने कश्मीर में आतंकी हमले कर माहौल बिगाड़ा और भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 11 एयरबेस ध्वस्त कर दिए।

झूठ नंबर 1

किताबों में लिखा गया है कि भारत ने 6 मई 2025 को पाकिस्तान पर हमला किया। असलियत यह है कि उसी दिन पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया, जिसके बाद भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की।

झूठ नंबर 2

पुस्तकों में कहा गया कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला किया। हकीकत यह है कि पाकिस्तान ने नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया, जबकि भारत ने लाहौर, सियालकोट और इस्लामाबाद स्थित सैन्य ठिकानों पर सटीक प्रहार किया।

झूठ नंबर 3

किताबों में दावा है कि पाकिस्तान ने भारत के 26 एयरबेस तबाह किए। जबकि सत्य यह है कि भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तान के 11 एयरबेस उड़ा दिए, जिनमें नूर खान, रफीकी, सरगोधा, मुरीद और रहीम यार खान प्रमुख थे।

झूठ नंबर 4

पाकिस्तान ने यह भी लिखा कि भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की अपील पर युद्धविराम मांगा। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया था कि भारत किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा। अंततः पाकिस्तान को भारत के साथ सीधे समझौते के लिए मजबूर होना पड़ा।

पाकिस्तान की पुरानी आदत

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान हमेशा से इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करता आया है। 1971 के युद्ध में भी पाकिस्तान ने खुद को विजेता बताया था, जबकि उसके 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था और देश का विभाजन हुआ था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.