Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में ताऊ देवी लाल की 112वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Panchkula, 25 September 


जननायक चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती के अवसर पर पंचकूला में जजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की शुरुआत ताऊ देवी लाल स्टेडियम से हुई, जहां उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन भेंट किए गए। इसके बाद कार्यकर्ता सेक्टर 15 स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर उन्हें फल वितरित किए। तीसरे चरण में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 23 की गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा डाला और सेवा की।इस अवसर पर जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि ताऊ देवी लाल का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा किसानों, मजदूरों, गरीबों, दलितों और आमजन की आवाज बुलंद की। सिहाग ने कहा कि आज भी उनकी नीतियां समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव धर्मवीर सिंह, प्रदेश प्रभारी महिला विंग किरण पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष के.सी. भारद्वाज, प्रदेश महासचिव हरबंस सिंगला, जिला उपाध्यक्ष राजेश निषाद व अरविंद जाखड़, मीडिया प्रभारी दीपकमल सहारन सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी नेताओं ने संकल्प लिया कि वे चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए पार्टी नेतृत्व दुष्यंत चौटाला एवं डॉ. अजय सिंह चौटाला को मजबूत करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...

मोगा शाखा नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा : रामगोपाल

summer express, मोगा, (दलजीत विक्की) | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मोगा शाखा द्वारा गुरुवार प्रातः शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वर्ष 1989 के शाखा नरसंहार में शहीद हुए स्वयंसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 25 जून 1989 को इसी स्थान पर चल रही संघ शाखा पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25...

बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक संपदा (एमआईई) क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना...

पानीपत के विकास नगर में दर्दनाक हादसा: कपड़े की गांठों में दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Summer express, पानीपत। शहर के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां एक गोदाम में रखी कपड़े की भारी गांठों के बीच दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.