Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आदर्श रामलीला का 45वां वर्ष : नौवें दिवस का रोमांचक मंचन

पंचकुला | शालीमार ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकुला में आदर्श रामलीला के 45वें वर्ष की रामलीला के नौवें दिवस का मंचन सोमवार रात्रि को बड़े ही भव्य और रोमांचक अंदाज़ में हुआ।

इस अवसर के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग रहे। गर्ग अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वे—
• President: सर्वोत्तकृष्ट स्कूल सेक्टर 43 चंडीगढ़ (विद्या भारती यूनिट), सत्य दर्शन चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) पंचकुला, महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट (रजि.) पंचकुला
• Chairman: दुर्गा मंदिर सभा सेक्टर 7 पंचकुला
• Patron: कामधेनु गौशाला सेवा सदन पिंजौर
• Past President: रोटरी क्लब पंचकुला
• General Secretary: महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) पंचकुला, राधा माधव सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.)
• Senior Vice President: महाराजा अग्रसेन सेवा सदन हरिद्वार (अग्रवाल भवन)
के साथ-साथ अनेक सामाजिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

कार्यक्रम में हनुमान जी ने जामवंत के कहने पर समुद्र लांघकर लंका में प्रवेश किया। अशोक वाटिका में उन्होंने रावण द्वारा माता सीता को दी जा रही प्रताड़ना देखी और अपना परिचय देकर माता सीता को आश्वासन दिया कि प्रभु श्रीराम शीघ्र ही उन्हें रावण के चंगुल से मुक्त कराएंगे |

भूख लगने पर जब हनुमान जी ने फल तोड़े तो लंका के सैनिकों और बागबानों ने विरोध किया। क्रोधित होकर उन्होंने संपूर्ण अशोक वाटिका को उजाड़ डाला। अशोक वाटिका के फलों का प्रसाद पंडाल में मौजूद हजारों दर्शकों में वितरित किया गया। रावण का पुत्र अक्षय कुमार हनुमान को सबक सिखाने आया, लेकिन हनुमान जी ने उसे भी मृत्यु को प्राप्त कर दिया। तत्पश्चात मेघनाथ ने हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण दरबार में प्रस्तुत किया।

रावण और हनुमान के संवाद ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रावण के आदेश पर जब हनुमान की पूंछ में आग लगाई गई, तो हनुमान जी ने उसी अग्नि से संपूर्ण लंका को जला डाला। इसी बीच विभीषण ने रावण को समझाने का प्रयास किया, परंतु रावण ने उसे अपमानित कर लंका से निकाल दिया।

युद्ध टालने के लिए श्रीराम ने अंगद को शांति दूत बनाकर रावण दरबार भेजा। अंगद ने अपनी शक्ति का परिचय देते हुए अपना पैर इस शर्त पर जमाया कि यदि कोई इसे हिला दे तो सीता माता लंका की हो जाएंगी। लेकिन रावण सहित कोई भी उसका पैर हिला न सका। रावण द्वारा अपमानित होने के बाद अंगद ने युद्ध का ऐलान कर रामदल में वापसी की।

रामलीला पंडाल में भारी भीड़ मौजूद रही, परंतु प्रबंधन और बाउंसर्स की सतर्कता से कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

आज के मंचन में मुख्य भूमिकाओं में—
• रावण: रोबिन सक्सेना
• हनुमान: गौतम शर्मा
• सीता: गुंजन चौहान
• मेघनाथ: शंकर दत्ता
• विभीषण: कृष्ण चौहान
• अंगद: लविश अरोड़ा
• अक्षय कुमार: आयुष सक्सेना
ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।

स्टेज संचालन कर रहे रविश गौतम और प्रधान रमेश चड्ढा जी ने बताया कि मंगलवार रात को लक्ष्मण मूर्छा, कुंभकर्ण वध और मेघनाथ वध का मंचन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए अत्यंत रोचक और दर्शनीय होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.