Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में बढ़ती गर्मी से बिजली की डिमांड ने तोड़े रिकॉर्ड

लुधियाना | पंजाब में मौसम की तेज़ गर्मी के कारण बिजली की खपत में अचानक उछाल देखने को मिला है। रविवार को राज्य में बिजली की मांग 14,000 मेगावाट के पार पहुँच गई, जो पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन (PSPCL) के लिए चुनौती बन गई। बिजली की अचानक बढ़ती डिमांड के कारण शहर के कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

सामान्यतः सितम्बर महीने में मौसम में बदलाव के चलते सुबह और रात के समय तापमान गिरता है, जिससे बिजली की डिमांड सामान्य रहती है। लेकिन इस बार सितम्बर का महीना लगभग समाप्त हो चुका है, और गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। इसके कारण बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है और डिमांड के आंकड़े रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, लुधियाना में रविवार को तापमान 37.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बिजली कटौती और पीने के पानी की कमी ने शहरवासियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बिजली की लगातार बढ़ती डिमांड के कारण हाई टेंशन लाइनों, ट्रांसफार्मरों और मीटरों में स्पार्किंग से आग लगने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

PSPCL के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस ने बताया कि सोमवार शाम को राज्य में बिजली की मांग लगभग 13,300 मेगावाट रही। अचानक बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की खपत में भारी उछाल आया है। उन्होंने कहा कि PSPCL पूरी कोशिश कर रही है कि बिना किसी रुकावट के बिजली की निरंतर आपूर्ति जारी रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...

मोगा शाखा नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा : रामगोपाल

summer express, मोगा, (दलजीत विक्की) | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मोगा शाखा द्वारा गुरुवार प्रातः शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वर्ष 1989 के शाखा नरसंहार में शहीद हुए स्वयंसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 25 जून 1989 को इसी स्थान पर चल रही संघ शाखा पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25...

बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक संपदा (एमआईई) क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना...

पानीपत के विकास नगर में दर्दनाक हादसा: कपड़े की गांठों में दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Summer express, पानीपत। शहर के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां एक गोदाम में रखी कपड़े की भारी गांठों के बीच दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.