Facebook-f Youtube X-twitter

निःशुल्क “कामधेनु कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र” का शुभारंभ


निःशुल्क “कामधेनु कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र” का शुभारंभ

Mohali, 1 October

मोहाली, फेज-1 स्थित गौ हॉस्पिटल एवं गौशाला में गौ ग्रास सेवा समिति तथा सेवा भारती के संयुक्त प्रयास से बच्चों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु निःशुल्क कामधेनु कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी अशोक बंसल मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि तथा पंजाब सेवा भारती के महासचिव अजय गांधी प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।सेवा भारती, मोहाली के सचिव चिमन लाल ने जानकारी दी कि इस केंद्र पर पहले चरण में बेसिक कंप्यूटर कोर्स आरंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत शाम 4:00 से 7:00 बजे तक डेढ़-डेढ़ घंटे के दो बैच चलेंगे। इसमें कुल 40 शिक्षार्थियों को 180 घंटों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स पूर्ण होने पर सेवा भारती की ओर से ISO प्रमाणित सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। आगे चलकर यहां एडवांस कंप्यूटर ट्रेनिंग भी शुरू की जाएगी।केंद्र का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के अंत में गौ ग्रास सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया और इच्छुक विद्यार्थियों से गौ हॉस्पिटल एवं गौशाला, फेज-1, मोहाली में संपर्क करने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.